18 September 2021 06:38 PM

बीकानेर, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने बीकानेर के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले सर्किट हाउस में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की।
जिला कलेक्टर मेहता ने मुख्य सचिव को उनकी तीन दिवसीय यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित फोटो एल्बम भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्य सचिव 16 सितंबर को बीकानेर जिले की यात्रा पर आए थे। पहले दिन श्रीडूंगरगढ़ में इंदिरा रसोई और लखासर में जीएसएस का निरीक्षण किया। वहीं शुक्रवार को जनसनुवाई और सम्भाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
शनिवार को भी मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में विभिन्न लोगों से मुलाकात की तथा आमजन की समस्याएं सुनी। इसके बाद मुख्य सचिव जयपुर के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES
24 November 2021 01:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com