28 April 2026 04:39 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
पीबीएम अस्पताल परिसर में दो चोरी के प्रयास के मामले सामने आया है। जिसमें एक मामले में दो नाबालिग को पकड़ा है । वही दूसरे मामले में चोरी के शक में युवक की पिटाई कर डाली। जबकि मार खाने वाला युवक निर्दोष निकला।जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर चेन चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। एक महिला गार्ड ने युवक को चोर समझते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। जानकारी के अनुसार,अस्पताल में एक महिला की चेन और फुलड़ा चोरी होने की आशंका जताई गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक पर शक होने पर महिला गार्ड ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि,पुलिस जांच में मामला गलतफहमी का निकला। पीबीएम पुलिस चौकी प्रभारी साहबराम ने बताया कि संबंधित युवक अस्पताल में किसी परिचित से मिलने आया था। महिला ने उसे चोर समझ लिया और इसी गलतफहमी में उसके साथ मारपीट कर दी।सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि इस मामले में न तो किसी महिला ने अपनी ज्वैलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है और न ही पिटाई का शिकार हुए युवक ने कोई रिपोर्ट दी है। ऐसे में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।युवक की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत या मामला दर्ज नहीं हुआ है।घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। बिना पुष्टि किसी को आरोपी मानकर मारपीट करना गंभीर विषय माना जा रहा है।
आखिर महिला गार्ड को मारने का किसने दिया अधिकार
अब सवाल यह उठता है कि आखिर महिला गार्ड को सरेराह एक निर्दोष व्यक्ति को मारने का अधिकार किसने दिया और किसने विडियो के जरिये एक व्यक्ति की मान हानि की। पीबीएम प्रशासन इस गंभीर विषय को लेकर महिला गार्ड पर कार्रवाई करेगा। जबकि महिला गार्ड पीबीएम अस्पताल में ही स्थापित पुलिस चौकी को फोन कर बुला सकती थी और शक के आधार पर ही सही उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर सकती थी। परन्तु महिला गार्ड ने ऐसा न कर कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक व्यक्ति की धुनाई कर विडियो और बनवाया। पीडि़त युवक का आरोप है कि उसका मान सम्मान सामाजिक स्तर पर खराब हुआ है। जिसकी भरपाई कौन करेगा।

RELATED ARTICLES
02 December 2022 06:50 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com