07 June 2021 04:42 PM

जयपुर। प्रदेश की राजधानी में देर रात्रि एक युवती से सूनसान जगह में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कार सवार 3 बदमाशों ने होटल से पार्टी कर लौट रही एक 22 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया। वे पीडि़ता को लिफ्ट देने के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गए थे, जहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीडि़त किसी तरह राहगीरों की मदद से भांकरोटा थाने पहुंची। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म पीडि़ता युवती नाहरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। बयानों में युवती ने बताया कि वह दोस्तों के साथ सी स्कीम में अहिंसा सर्किल के पास एक होटल में आई थी। वहां पर युवती ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। रात को करीब 2.30 बजे उसने अपने दोस्त रक्षित को किसी काम से भांकरोटा चलने के लिए बोला। वे दोनों भांकरोटा की तरफ चले गए। 200 फीट बाईपास पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रक्षित उसे छोड़कर चला गया। पास में ही तीन युवक उन दोनों की बातें सुन रहे थे। युवक के चले जाने के बाद तीनों आए। जो युवती को जबरन कार में उठाकर ले गए। उन्होंने युवती के साथ मारपीट भी की।
सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म
कार में बैठाने के बाद लड़के उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां बारी-बारी से तीनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए। रात करीब 3 बजे बदहवास हालत में पीडि़त किसी तरह से सड़क पर पहुंची। यहां उसने एक कार को रोका और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति ने उसे भांकरोटा थाने में पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
14 March 2024 05:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com