14 March 2022 11:02 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रूपा दत्ता को कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजन स्थल पर ध्यान भटकाकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बिधान नगर उत्तर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकीं दत्ता को शनिवार को एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्स को कूड़ेदान में फेंकते हुए देखे जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, दत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनके बयानों में कई विरोधाभास मिले। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अभिनेत्री के पर्स से कई बटुए और 75 हजार रुपये नकद बरामद किये गये। अधिकारी ने कहा, ‘दत्ता को ‘केपमारी’ (ध्यान भटकाकर चोरी करना) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और इस बात का पता लगाने के लिए जांच जारी है कि अपराध में और लोग तो शामिल नहीं थे।

RELATED ARTICLES
01 February 2024 03:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com