15 April 2022 05:48 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार नागौर जिले के तरनाऊ गांव में गुरुवार देर रात में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीन घरों से करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और एक लाख की नकदी उड़ा ले गए। चोरों ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी
तरनाऊ के हरिराम, मूलाराम और बिदामी देवी के घर चोरी हुई। गर्मी ज्यादा होने के चलते तीनों घर के सभी लोग बाहर खुले में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घरों में खिड़कियों को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे बक्सों और पेटियों को तोड़ा और उनमें रखे सामान उड़ा लिए। अलमारी खोलकर भी सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। तीनों घरों से करीब एक लाख नकद और 3 लाख रुपए के गहनों की चोरी हुई है। चोर तीनों घरों से चोरी कर आराम से चलते बने। सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। रात में किसी को चोरी की भनक भी नहीं लगी। सुबह होने पर सबको पता चला।

RELATED ARTICLES
24 December 2021 08:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com