09 February 2022 12:07 PM

श्रीडूंगरगढ़। की ग्राम पंचायत मोमासर में एक 35 साल की विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिन से परेशान थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम गांव के ही दर्जी परिवार की महिला ने फांसी लगा ली। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही एएसआई रविन्द्र मौके पर पहुंचे।बनवारीलाल दर्जी निवासी मोमासर की पत्नी किरण ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतका का पति बनवारी उस वक्त बाजार में था। किरण के सास-ससुर ढाणी में रहते है। किरण पिछले एक साल से सरदर्द, पथरी और घुटने की दवाई चल रही थी जिसके कारण वह काफी चिड़चिड़ी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी। किरण के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा है, लोग स्तब्ध है कि एक युवा महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठा लिया? बड़ी संख्या में लोग महिला के घर पहुंचे हैं और परिजनों को संभाल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
24 January 2022 05:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com