22 July 2022 01:52 PM

जोग संजोग टाइम्स,
नोखा पुलिस ने परिवादी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों पक्षों की चार गाड़ियों को भी जब्त किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 13 जुलाई 2022 को परिवादी रासीसर निवासी कैलाश बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 12 जुलाई 2022 को वो और उसके साथ रासीसर निवासी श्रवण बिश्रोई मेरी गाड़ी में बीकानेर जाते समय भारतमाला पुल के पास पहुंचे तो आई एक स्कार्पियों ने कार को टक्कर मार दी। स्कार्पियो को इन्द्रपाल बिश्नोई चला रहा था। इसके बाद स्कार्पियो में सवार इन्द्रपाल, राजेन्द्र, सुन्दरलाल, सुभाष विश्नोई, मनीराम पुत्र गोपीराम, दिनेश व राजेश बिश्नोई निवासी रासीसर और राजकुमार ने मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में रासीसर के दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
11 November 2022 01:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com