20 September 2022 02:38 PM

जोग संजोग टाइम्स,
रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्की मॉडल स्कूल के पास रहने वाले युवा भाजपा नेता मनीष सोनी की बाइक रविवार रात को चोरी हो गई। चोरी की यह घटना आम चोरियों से इसलिए अगल थी कि चोर ने महज 13 मिनट बाद बाइक को उसी जगह वापस भी रख दिया जहां से उसने उसे चुराया था। असल में बाइक चुराने के बाद चोर को इस बात की भनक लग गई कि जहां से उसने बाइक चुराई थी वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। बाइक चुराने की घटना रविवार रात करीब 2.13 बजे की है। महज एक मिनट में बाइक चोर ने दूसरी चाबी लगाकर बाइक का ताला खोला और उसे कुछ दूरी पर पैदल चलाकर ही ले गया। इस घटना के 13 मिनट बाद बाइक चोर वापस चुराई बाइक को उसी जगह खड़ी भी कर गया। चोरी की यह अनोखी वारदात सोनी के घर के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। सोनी ने इस संबंध में कोटगेट पुलिस को घटना का वीडियो फुटेज देकर रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com