14 March 2022 01:22 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार ऑल राजस्थान प्रशिक्षित बेरोजगार चयनित शिक्षक संघ 1999 के चयनित अभ्यार्थियों ने एक बार फिर नियुक्ति की मांग करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। धरने मेंचयनित बेरोजगार शिक्षकों ने बताया कि सभी जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया हो चुकी है। केवल बीकानेर जिले में नियुक्ति नहीं दी गई है। जिला परिषद बीकानेर ने चयनित शिक्षकों की अस्थायी वरीयता सूची चस्पा की थी। ढाई सौ पदों की वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। इस भर्ती पर कोई न्यायालय रोक नहीं है। केवल सरकारी रोक है, जिसे सरकार अपने स्तर पर हटाने में सक्षम है। यदि सरकार रोक हटवाती है तो इस प्रकरण का निस्तारण हो सकता है। हालात यह है कि लंबा संघर्ष कर रहे अभ्यार्थियों की आयु सीमा पार होने के कारण अब सरकारी सेवा का मार्ग भी बंद हो चुका है। ऐसे में सरकार नियुक्ति देकर कई बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवा सकती है।

RELATED ARTICLES
17 June 2021 04:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com