04 September 2022 12:19 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार की टक्कर लगने से मृत्यु की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा मार्केट की है जहां पर देर रात्रि को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में बाइक सवार पीछे से जाकर घुस गए, *और टक्कर लगने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लुणकनसर थाना पुलिस व टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। और दोनों युवकों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को रात्रि के समय में ही सूचित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सुरनाणा अपने गांव से लूणकरणसर की ओर आ रहे थे । इसी दौरान यह टक्कर हो गई, युवकों की पहचान हनुमाना राम पुत्र लेख राम वह ख्यालीराम पुत्र रेवंत राम के रूप में हुई हैं।
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार की टक्कर लगने से मृत्यु की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा मार्केट की है जहां पर देर रात्रि को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में बाइक सवार पीछे से जाकर घुस गए,

और टक्कर लगने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लुणकनसर थाना पुलिस व टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। और दोनों युवकों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को रात्रि के समय में ही सूचित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सुरनाणा अपने गांव से लूणकरणसर की ओर आ रहे थे । इसी दौरान यह टक्कर हो गई, युवकों की पहचान हनुमाना राम पुत्र लेख राम वह ख्यालीराम पुत्र रेवंत राम के रूप में हुई हैं।
RELATED ARTICLES
29 January 2022 04:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com