26 January 2023 02:29 PM
.jpg)
जोग संजोग टाइम्स,
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को तय समय में पूरा कराने और समय पर किश्तों का हस्तांतरण करने के लिए 25 जनवरी से 8 फरवरी तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार वर्ष 2016-17 से 2021-22 के स्वीकृत आवासों को 8 फरवरी तक पूर्ण कराने व प्रत्येक 20 आवासों पर एक प्रभारी नियुक्त कर आवासों को प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किये गये। इंदिरा आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृत आवासों की जिओ टैग करने के निर्देश प्रदान किए गए व मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास के अपूर्ण आवासों के पूर्णता प्रमाण पत्र भुगतान हेतु प्रस्तुत करने के भी निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही शत प्रतिशत आवासों के लिए मनरेगा कन्वरजेंन्स से मस्टररोल जारी कराने को कहा गया है। पखवाडे के तहत लाभार्थियों को योजना के लाभ व उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2021 07:39 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com