16 October 2021 08:01 PM

बीकानेर । जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाके में हुए अलग-अलग दो सडक़ हादसे में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर बाद में शव परिजन को सौंप दिए।
फलौदी पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले के कोलायत स्थित दासोड़ी निवासी कैलाश पुत्र नाथूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि बीकानेर हाइवे पर फलौदी के पास एक ट्रेलर चालक ने उसके चाचा के ट्रक को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में घायल उसके चाचा भैराराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी तरफ खींचन निवासी तरुण पुत्र पुखराज कुमावत ने पुलिस को बताया कि सुबह के समय खींचन गांव में ही बाइक चालक ने बाइक पर जा रहे उसके पिता पुखराज को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल उसके पिता को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में फलोदी पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
25 January 2022 04:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com