10 July 2024 04:47 PM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर के चौखूंटी एरिया में हुई लूट.के मामले में पुलिस ने करीब अस्सी लाख रुपए के सोने चांदी के गहनों की बरामदगी कर ली है। ये गहने गिरफ्तार युवकों के घरों से बरामद किए गए हैं। एक युवक ने जहां घर में बनाए गए गोबर के ऊपलों में जेवर छिपा रखे थे। दूसरे ने घर के पीछे गड्ढ़े में सोने-चांदी जेवर छिपा दिए। गिरफ्तार युवकों में चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, वहीं तीन का फिर से पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी लक्ष्मीनारायण और भागीरथ के घर से 300 ग्राम सोना व 17 किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। लक्ष्मी नारायण सोनी, नारायण सोनी, विवेक सोनी, आमिर बंगाली, राकेश जाट, मनोज जाट, भागीरथ चौधरी व दिनेश बिश्नोई का रिमांड खत्म होने पर इन्हें अदालत में पेश किया गया। जिसमें विवेक आमिर, राकेश व दिनेश बिश्नोई को जेल भेज दिया गया है। वहीं लक्ष्मीनारायण, मनोज और भागीरथ का फिर से रिमांड लिया गया है। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है। मटकी में गहने डालकर छिपाये लक्ष्मीनारायण ने मेघासर में अपने घर में सभी जेवरात एक मटकी में डालकर छिपाये इस मटकी को बाद में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया तो निशानदेही के आधार पर बरामदगी कर ली गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मेघासर में लूटे गए सोने-चांदी के सामान का बंटवारा होना था। लेकिन उसे पहले ही सभी लोग पुलिस की पकड़ में आ गए।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com