24 April 2024 05:13 PM

बीकानेर । शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक आठ साल के बच्चे को निजी स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्चे को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र मात्र 8 वर्ष थी। बच्चा अपने मामा के साले की शादी में शामिल होने बीकानेर आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र खेमाराम देवासी निवासी सुवाप आऊ जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के हाजी मार्केट के पास मंगलवार सुबह अपने मामा के घर से बाहर निकला ही था कि तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
06 September 2021 06:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com