04 November 2021 08:47 AM

केंद्र सरकार ने दीपावली के ठीक एक दिन पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है । केंद्र ने बुधवार को पेट्रोल डीजल की रेट में एक साथ भारी कटौती की है । जिसमे डीजल 10 रुपए व पेट्रोल में 5 रुपये की कमी की गई है । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की दरों में अचानक की गई कमी से आमजन हतप्रभ है वंही इसके लिए मोदी सरकार को दिल से धन्यवाद भी दिया जा रहा है ।
वहीं, तीन नवंबर की बात करें तो बीकानेर में पेट्रोल के भाव 120.37 पैसे व डीजल के भाव 111.07 पैसे प्रति लीटर थे । अब केंद्र सरकार की ओर से इन दोनों ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के फैसले के बाद चार नवंबर से बीकानेर में पेट्रोल का दाम 115.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 106.07 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक एक्साइज ड्यूटी लगाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 से बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपये किया था। इससे देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है और कई राज्यों में डीजल भी सैकड़ा लगा चुका है।

RELATED ARTICLES
05 March 2022 11:17 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com