05 October 2021 05:57 PM

नागौर जिले में बच्ची से हैवानियत करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार नागौर शहर में पड़ोसी दंपती बच्ची को बहला-फुसलाकर घर में ले गया। जहां पति ने बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान बाहर खेल रहे दूसरे बच्चों और वहां खड़े लोगों ने खिड़की से घटना देख ली। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी दंपती से बच्ची को छुड़ाया और उनको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
नागौर सीओ विनोद कुमार सीपा ने बताया कि रिपोर्ट मिली है कि सोमवार रात को नागौर शहर स्थित एक इलाके में आरोपी कालूराम मेघवाल और उसकी पत्नी अपने पड़ोस में रहने वाली एक 10 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गए। इसके बाद कालूराम ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान बाहर खड़े कुछ लोगों और बच्चों ने उसे देख लिया। जिसके बाद मौके पर मासूम के परिजनों व लोगों ने बच्ची को छुड़ाया। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES
04 December 2022 03:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com