01 March 2023 05:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 1 मार्च। डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत गुरुवार को शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला उद्योग की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि शिविर का आयोजन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा। शिविर में दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बैंकों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति, जनजाति की भागीदारी बढाने एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
31 March 2022 07:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com