31 July 2023 01:02 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर, । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने रविवार को खारबारा और तख्तपुरा में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त परिवार के सदस्यों को अविलंब सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और इनके लिए राशन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वे करवाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि इसकी रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। अधिकारियों की बैठक लेकर अगले कुछ समय तक पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के लिए सभी संसाधन उपयोग में लिए जाएं, जिससे आमजन को बेवजह परेशानी नहीं हो।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com