20 January 2022 08:10 PM
जोग संजोग टाइम्स,
सेवा संगठन की बैठक संपन्न, ऑफलाइन स्कूल शुरू करवाने के लिए प्रदेश में सभी जगह दिया जाएगा ज्ञापन।
बीकानेर , 20 जनवरी। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश कार्यालय में गैर सरकारी स्कूल संचालकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों बैठक प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में कोरोना के नाम पर के प्रदेश में स्कूलों को बंद करने पर रोष जताया गया।इस संबंध में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन की ओर से जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को व शिक्षा निदेशक के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। इसी के तहत बीकानेर में ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारियों, जिला मुख्यालय पर कलेक्टर एवं शिक्षा निदेशक को शुक्रवार को ज्ञापन दिया जाएगा।
सरकार से मांग की जाएगी जहां कोरोना का प्रभाव नहीं है वहां स्कूल बंद नहीं की जाए। जिस स्कूल में कोरोना का केस आता है, उस स्कूल को बंद कर दिया जाए। जो स्कूल कोविड गाइडलाइन की पालना नहीं करता है। उस स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। जो स्कूल है गोल्डबर्ग लाइन की पालना करते हुए शिक्षा को भौतिक रूप से जारी रखना चाहते हैं उन स्कूलों को बंद नहीं किया जाए ।पिछले 2 वर्षों से बच्चों में लर्निंग गेट आ गया है। उसकी भरपाई आवश्यक है। ऑफलाइन स्कूलों से ही संभव है। ऑनलाइन शिक्षा किसी भी दृष्टि से ऑफलाइन शिक्षा का विकल्प नहीं हो सकती। ऑनलाइन के दुष्परिणाम हमारे सामने आ चुके हैं। विश्व की लगभग सभी बड़ी संस्थाएं जिसमें डब्ल्यूएचओ और विश्व बैंक शामिल है। उन्होंने साफ कहा है कि स्कूलों को बंद नहीं करना चाहिए। इसी के साथ भारत सरकार के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट भी स्कूल बंद करने के पक्ष में नहीं है। दुनिया के कई देशों में स्कूल खोली जा रही है। प्रदेश में स्कूलों का भौतिक रूप से संचालन शुरू कर ऑफलाइन क्लासरूम शिक्षा को शुरू किया जाए। बैठक में प्रकाश चौधरी, शुभम पारीक, ओम प्रकाश डूडी, मनीष शर्मा, मोहन वर्मा, मुकेश जाखड़, अशोक मारू, विनोद शर्मा, सुभाष ढाका आदि ने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES
28 December 2021 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com