29 March 2026 04:59 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दल को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। टीम द्वारा डूडी पेट्रोल पम्प के पास स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए एक सिलेंडर, एक मशीन तथा एक कांटा जब्त किया गया। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग न करें तथा ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
01 August 2021 09:23 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com