12 December 2021 08:26 PM

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह अनियंत्रित हुई कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी फिर लोहे के कारखाने में जा घुसी। जिससे कार चालक व बाइक सवार दोनों को चोटें आई, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना गंगाशहर पेट्रोल पंप से गोपेश्वर मंदिर की तरफ जाने वाली रोड लौहार कॉलोनी की है। जहां एक तेज गति की कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और बाद में अनियंत्रित होकर लोहे के कारखाने के आगे पड़ी एक मशीन के उपर चढ़ गई। जिससे कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की गति बहुत तेज थी। जिसके कारण कार अनियंत्रित हुई और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कारखाने में रखी लोहे की मशीन पर चढ़ गई।

RELATED ARTICLES
13 June 2023 03:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com