10 May 2021 10:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर:- राजस्थान के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की माता मदन कंवर का आज निधन हो गया। उन्होंने जस्सूसर गेट स्थित बरसलपुर हाउस में आज अंतिम सांस ली। कल सुबह कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मदन कंवर के निधन की सूचना से देवीसिंह भाटी के समर्थकों में शोक की लहर दौड गई।
मंत्री डॉ.कल्ला व मंत्री भाटी ने जताया शोक
देवी सिंह भाटी की माता के निधन पर काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शोक जताया है। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की माताजी मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और भाटी तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
वहीं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com