10 May 2021 10:34 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
विधायक सिद्धि कुमारी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं बीकानेर शहर में 18 से 45 आयु वर्ग के नौजवानों के कोविड टीकाकरण के लिए अपने विधायक कोष से 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की अभिशंषा की है। सिद्धि कुमारी ने इस संबंध में बीकानेर के जिला कलक्टर को ई-मेल भेजकर इस बारे में तत्काल कार्यवाही कर शहर के युवाओं का वृहद स्तर पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले अपने विधायक कोष से कोरोना के ईलाज के लिए पीबीएम चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए और मार्च के अंतिम सप्ताह में पीबीएम के मर्दाना ऑपरेशन थिएटर का उपकरणों सहित नवीनीकरण करवाने और इसे बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि राशि की पहले ही स्वीकृति दे चुकी हैं। विधायक सिद्धि कुमारी ने जिला कलक्टर से फोन पर वार्ता कर कार्य जल्द चालू करवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया की जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए वे जागरूक होकर हर संभव प्रयास कर रही हैं। यहां चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों, ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति में लगातार वृद्धि की जा रही है। विधायक ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। वर्तमान में संक्रमण अधिक तेज गति से फैल रहा है। इसके मद्देनजर कोई भी व्यक्ति बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। जरूरी होने पर बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं और कोविड प्रोटोकॉल की पालना करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता रखते हुए सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण प्राप्त की जा सकेगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
19 January 2023 01:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com