28 February 2022 05:49 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पर लगे फूल तोड़ने की बात पर रविवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर जो करीब 20 मिनट तक पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घायल को एसके हॉस्पिटल लेकर आई। तनाव के चलते देर रात तक पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इलाके में गश्त करते हुए सीओ सिटी। सीकर के सीओ सिटी वीरेंदर कुमार ने बताया कि शहर के बिसायतियान चौक पर घटना हुई थी। झगड़े में 3 युवक घायल हुए है। दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। तनाव के चलते दुल्हन की विदाई भी तीन घंटे लेट हुई।
युवकों ने एक घर पर भी पथराव किया
वार्ड पार्षद शाबिर बिसायती ने बताया कि मोहल्ले में काजी परिवार में लड़की की शादी थी। शाम को बारात आई थी। ऐसे में बारात में आई एक गाड़ी बिसायतियान चौक में खड़ी हुई थी। इसी दौरान वहां खेल रहे एक बच्चे ने चौक में खड़ी बारात की एक गाड़ी की सजावट के लिए लगे फूल तोड़ लिए। ड्राइवर ने बच्चे को टोका तो वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बारात में आए लोग भी वहां आए। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। बिसायती ने बताया कि घटना में मोहल्ले के ही रहने वाले वाहिद अली, हीरा और वाजिद घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 November 2022 04:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com