24 December 2023 08:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 23 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर शनिवार को मोहता भवन में राजस्थान किसान यूनियन द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता से डॉ. एम.पी. बुडानिया ने की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के राजनैतिक कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता शिवदान मेघवाल ने राजनैतिक जागृति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। भागीरथ मान ने वर्तमान समय में चौधरी चरण सिंह के राजनैतिक व आर्थिक विचारों की सार्थकता बतायी।
इस दौरान सत्यपाल सहू, राज. किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश सारण, काशीराम मेघवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राजीव कुमार , शेरसिंह सहू, महावीर प्रसाद नैण, अर्जुनराम कूकणा, हरिराम तरड, डॉ. राजेश नेहरा, सुगनाराम, पूनमराम मेघवाल, हाकम जांघू, प्रेम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन चन्द्राराम आर्य ने किया और सभी आंगन्तुकों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
26 March 2023 10:20 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com