19 April 2022 05:12 PM
जोग संजोग टाइम्स ,
बीकानेर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही राजस्थान दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मई के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में दो जगह डूंगरपुर-बांसवाड़ा के दौरे पर आ सकते है। इन स्थानों पर भाजपा को बीटीपी से भी चुनौती मिल रही है। बीटीपी के पिछले विधानसभा चुनाव में दो विधायक जीत कर आए थे और अब ये पार्टी बहुत तेजी से काम करके अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है। भाजपा इसी को देखते हुए सक्रिय हो गई हैं ताकि खुद का जनाधार बढ़ा सके।
वैसे एक संभावना अजमेर या बीकानेर में प्रवास का कार्यक्रम बनने की भी है। भाजपा प्रदेश संगठन डूंगरपुर -बांसवाड़ा में आदिवासी सम्मेलन तथा अजमेर अथवा बीकानेर में से एक जगह भाजपा सम्मेलन में आला भाजपा नेता, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन कराने की योजना बनाई है। इस बारे में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व को भी भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने आग्रह किया है। इसको देखते हुए अमित शाह का मई मे राजस्थान प्रवास होने की खासी संभावना है।

RELATED ARTICLES
13 August 2022 12:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com