25 September 2021 02:06 PM

बीकानेर। बरसात ने मौसम को जितना खुशनुमा बनाया है, जान माल का खतरा भी उतना ही बढ़ा दिया है। बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र में आज अल सुबह इसी बरसात के परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई। सेरूणा के सावंतसर की रोही में 60 वर्षीय राजाराम विश्नोई अपने मकान के बाहर छज्जे के नीचे सो रहा था। अल सुबह चार बजे छज्जा गिर गया। राजाराम मलबे में दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उसका परिवार अंदर सो रहा था। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है।
सूचना पर सेरूणा थाने के एएसआई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। शिवकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। ख़बर लिखने तक मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था।
बता दें कि बरसात के मौसम में मकानों की छत्त और दीवारें गिरने के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के दम्माणी चौक स्थित एक मकान की छत्त गिर गई थी, जिसमें पिता पुत्र बाल बाल बच गए। इससे पहले 20 सितंबर को बेनीसर में भी इसी तरह छज्जा गिर गया था, जिसमें फुलीदेवी मेघवाल की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
08 September 2023 05:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com