03 November 2022 01:43 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भारत-पाकिस्तान सीमा पर मारे गए घुसपैठिए को पाक ने अपना नागरिक माना है। फ्लैग मीटिंग के बाद BSF के अधिकारियों ने शव को पाक रेंजर्स को सौंपा। घुसपैठिए को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास मारा गया था।
फ्लैग मीटिंग में मांगा घुसपैठिए का फोटो
BSF ने 28 अक्टूबर को शेरपुरा पोस्ट के पास पाक घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर मार गिराया था। घुसपैठिए को लेकर पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग की गई। पाक रेंजर्स ने BSF अधिकारियों से पहचान के लिए घुसपैठिए का फोटो मांगा था। जांच के बाद पाक ने माना कि, घुसपैठिया मुनीब आसिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान के बहावलनगर के चक 269 का निवासी था। इसके बाद शव लेने को राजी हुए।
पाकिस्तान ने पहले कई बार मना किया
इससे पहले भी पाकिस्तान से आए घुसपैठिए भारतीय सीमा में घुसे है। कई केसों में घुसपैठियों को मार गिराया गया। लेकिन पाकिस्तान कभी उन्हें अपना नागरिक मानने को राजी नहीं हुआ। पाकिस्तान रेंजर्स शव लेने से मना करते आए है। BSF के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शव सौंपने से पहले पाक घुसपैठिए को पुष्पांजलि दी। इसके बाद शव पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया।

RELATED ARTICLES
25 March 2023 04:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com