25 October 2022 03:44 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप सर्विस डाउन है। भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने मेटा-ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की है। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई हे। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं।
आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर 67% लोगों ने मैसेज सेंड करने में परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर इसको लेकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। हालांकि WhatsApp की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
यूजर बोले- मैसेज सिंक करने में परेशानी हो रही
रितेश नाम के एक यूजर ने डाउन डिटेक्टर पर परेशानी रिपोर्ट करते हुए लिखा लैपटॉप के साथ सिंक करने के लिए WhatsApp का क्यूआर कोड कनेक्ट नहीं हो रहा है। मैसेज सेंड नहीं हो रहा है। इससे पहले दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता मुंबई समेत कई शहरों से भी यूजर्स ने मैसेजिंग सर्विस के काम न करने की शिकायत की थी। कई यूजर्स ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने या रिसीव करने में परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि WhatsApp की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।
पिछले साल 4 अक्टूबर को 6 घंटे बंद रही थी सर्विस
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यह समस्या रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
03 July 2021 02:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com