25 March 2022 11:59 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात राजमार्ग 11 दियातरा के पास ट्रक टैंकर की टक्कर से बाइक पर सवार एक डॉक्टर की मौत हो गई वही दो अन्य लोग इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक अलवर निवासी डॉ राकेश महावर बाइक पर किसी शादी में जाने के लिए बीकानेर से रवाना हुए थे । इस दौरान बाइक पर पीबीएम अस्पताल में ही कार्यरत डॉक्टर गोपाल और नर्सिंग स्टाफ दीपक भी उनके साथ थे।दियातरा के पास सामने से आ रहे ट्रक टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर राकेश को मृत घोषित कर दिया वही डॉक्टर गोपाल और दीपक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बाइक को दियातरा पुलिस चौकी में रखवाया और ट्रक टैंकर को जप्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
08 February 2022 11:35 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com