08 February 2022 11:35 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष सहित प्रदेश के अनेक आयोगों पर ताजपोशी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महज घोषणा होनी बाकी है।बीकानेर के दो दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर को नगर विकास न्यास का अध्यक्ष व पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी को किसी आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अधिकृत घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन इन दोनों के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार खासा गर्म है। बताया जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिनों में इसकी घोषणा संभावित है। इसके अलावा भी कांग्रेस के कई विधायकों व वरिष्ठ नेताओं को आयोग के अध्यक्ष,संसदीय सचिवों की जिम्मेदारी मिलने वाली है। यहीं नहीं बीसूका के उपाध्यक्षों की घोषणाएं भी की जा सकती है। आपको बता दे कि पिछले दिनों कांग्रेस के आलाकमान ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हरी झंडी दे दी थी। जिसके बाद जयपुर में चिंतन शिविर के बहाने एक मंच पर आये कांग्रेसी नेताओं व प्रदेश प्रभारी अजय माकन की सीएम के साथ हुई मुलाकात के बाद इन नामों पर मुहर लगने की सूचना आ रही है। फिलहाल अब घोषणा का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
24 March 2023 12:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com