17 April 2022 05:20 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के निकट पिस्तौल लेकर घूम रहे एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्तौल झालावाड़ से खरीदी थी और श्रीगंगानगर में बेचने के लिए आया था।
डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को शुक्रवार शाम एक नाबालिग के मल्टीपर्पज स्कूल के खेल मैदान के पास पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। डीएसटी ने इलाके में गश्त पर निकले एएसआई, हैडकांस्टेबल और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। टीम खेल मैदान में पहुंची और नाबालिग से पूछताछ की। उसकी घबराहट से शक हुआ। तलाशी लेने पर ३२ बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

RELATED ARTICLES
26 August 2023 10:27 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com