05 November 2022 02:49 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा के महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रीवियस कक्षाओं में प्रवेश लेने हेतु प्रथम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी हो चुकी है। एमए हिन्दी में 60 सीटों, एमए समाज शास्त्र में 40 सीटों एवं एमएससी रसायन शास्त्र में 20सीटों पर प्रवेश होंगे। वरीयता एवं प्रतीक्षा सूचियां महाविद्यालय सूचना पट्ट पर चस्पा की जा चुकी है।नॉडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि इन मेरिट एवं प्रतीक्षा सूचियों में सम्मिलित प्रवेशार्थी को 10 नवम्बर 2022 तक अपने दस्तावेजों का महाविद्यालय में सत्यापन करवा कर ईमित्र के माध्यम से फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। निर्धारित तिथि तक दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा नहीं करवाने पर प्रवेश नहीं होगा। प्रवेशार्थी अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए तुरन्त अपने प्रवेश दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा करवाने का कार्य करें।

RELATED ARTICLES
28 February 2024 09:10 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com