24 February 2022 11:47 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर। राजसमंद सांसद दिया कुमारी कल बीकानेर दौरे पर थी। अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद भी वे इस दौरान गंगाशहर स्थित आचार्य तुलसी समाधि स्थल “नैतिकता के शक्तिपीठ” पधारी और गुरुदेव तुलसी की समाधि पहुंचकर दर्शन किए ।
इस अवसर पर उन्होंने आचार्य तुलसी के जीवन के विशेष प्रसंगों पर आधारित चित्र दीर्घा के साथ पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। इस संबंध में संस्थान के महामंत्री हंसराज डागा ने इनसे जुड़ी इतिहास की विभिन्न जानकारियों से सांसद महोदया को अवगत करवाया।
नैतिकता के शक्तिपीठ पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान संस्थान द्वारा सांसद महोदया का भावभीना स्वागत और अभिनंदन भी किया गया। प्रतिष्ठान के महामंत्री हंसराज डागा ने पताका पहनाकर, गंगाशहर सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी ने मोमेंटो भेंट कर और पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, ट्रस्टी किशन बैद, ट्रस्टी मनीष बाफना, भैरूदान सेठिया, दीपक आंचलिया, अणुव्रत समिति, शिखर डागा, जेठमल नाहटा, शिव बच्छ आदि ने साहित्य भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी, महामंत्री मोहन सुराणा
पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा के पदाधिकारिगण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और मोर्चा टीम, पार्षद भंवर साहू, रामदयाल पंचारिया और मदन सियाग आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। …

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com