29 October 2022 11:43 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जिले के चार गांव में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखाओं को खोलने की स्वीकृति मिली है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बज्जू के चारणवाला, बांगडसर व छिला कश्मीर तथा नाथूसर में एसबीआइ की नई शाखाएं खोलने के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है। क्षेत्रवासी लम्बे समय से इन ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खोलने की मांग कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व वित्तीय समायोजन को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश ध्यानी, कैलाश झाझड़ा, सुरेन्द्र धत्तरवाल, राजूराम मेघवाल, नैनाराम प्रजापत, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने मंत्री का आभार जताया

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
25 August 2022 03:41 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com