18 December 2022 08:49 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 17 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की 366 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा की तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक ग्राम सभा के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। विशेष ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए इन्हें राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी की जाएगी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा और प्रचार साहित्य का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
*चित्रों के माध्यम से दिखेगी विकास की झलक*
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 22 से 24 दिसंबर तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी रविंद्र रंगमंच परिसर में आयोजित होगी। इसमें राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 4 वर्षों की उपलब्धियों के साथ जिले में आधारभूत विकास और नवाचारों से संबंधित फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों के मॉडल स्टेट राजस्थान और राजस्थान की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं विषय पर 22 से 28 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।

चित्रों के माध्यम से दिखेगी विकास की झलक

RELATED ARTICLES
24 April 2024 05:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com