26 April 2022 06:47 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कोरोना की चौथी लहर को लेकर एक बार फिर खबर आई है। आइआइटी कानपुर की टीम के अनुमान के अनुसार चार महीने तक चलने वाली कोरोना की चौथी लहर 22 जून, 2022 से शुरू हो सकती है, जो 23 अगस्त, 2022 को अपने चरम पर पहुंच सकती है और 24 अक्टूबर, 2022 को समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अधिकांश राज्यों में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है। 3,975 मामलों के साथ दिल्ली में वर्तमान में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। इसके बाद केरल, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और असम हैं। महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में 48% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 71% और 66% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह, तमिलनाडु में 62% और राजस्थान में 57% की वृद्धि देखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इसके अलावा वे स्वास्थ्य मंत्रालय एवं सरकार के आला अधिकारियों के साथ देश में आई कोरोना की चौथी लहर पर गहन चर्चा करेंगे। इसमे सुरक्षा एहतियातों के अलावा बढ़ रहे कोरोना मामलों पर कड़ाई से रोक लगाने के अन्य उपायों पर विचार संभव है। बैठक में कुछ सख्त निर्णय भी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
19 October 2022 11:23 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com