26 July 2021 12:49 PM

कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हुई है. सोमवार को बी.एस. येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. ये इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार (BJP Government) को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है. अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए. येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं. मुख्यमंत्री के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब राजभवन पर मंत्रियों का पहुंचना जारी है. लगातार कई मंत्री राजभवन पहुंच रहे हैं, जबकि लंच के टाइम तक बीएस. येदियुरप्पा राज्यपाल को इस्तीफा दे सकते हैं |

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
24 September 2022 08:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com