25 July 2021 03:15 PM

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल हासिल कर सभी को गौरवान्वित कर दिया हैं। पूरे देश ने सोशल मीडिया के जरिए तो उनकी जीत का जश्न मनाया ही, इसके अलावा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सीधे मीराबाई से लाइव बातचीत की। उन्होंने ऐलान किया कि मणिपुर सरकार की तरफ से उन्हें एक करोड़ रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। सीएम ने अपनी चैट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एन बीरेन सिंह ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने ही एक मीटिंग के दौरान मीराबाई के जीतने की खबर सभी साथी मुख्यमंत्रियों से साझा की थीं। उन्होंने बताया कि जिस समय मीराबाई ने ये मेडल जीता, तब गृह मंत्री अमित शाह की तमाम नॉर्थ ईस्ट के मुख्यमंत्रियों संग एक मीटिंग चल रही थी। ऐसे में मीटिंग के बीच में ही सीएम ने अपनी तरफ से ये खबर ब्रेक की और फिर सभी ने खड़े होकर मीरा को बधाइयां दीं।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com