07 January 2023 01:07 PM

जोग संजोइग टाइम्स बीकानेर ,
सर्दी पूरे वेग में है। तापमान रोज रिकाॅर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार काे 11 साल बाद तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया। 2011 में 9 जनवरी काे पारा माइनस दाे डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। 2013 में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार शाम से ही शहर धूजने लगा था। जैसे जैसे रात चढ़ती गई पारा गिरता गया। कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 96 मीटर रह गई। बीछवाल कृषि अनुसंधान केन्द्र पर माइनस 1.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
शहर से सटे इलाके में लगातार तीसरे दिन पारा माइनस में रहने से अब फसलाें पर संकट छा गया। अब उसका असर कुछ दिनाें में सामने आएगा। खासकर बेर और आंवले की फसल पर। बीकानेर और सीकर में पारा शून्य डिग्री रहा। दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल से राहत, 17 से वापस लाैटेगी काेल्ड वेव
आठ जनवरी से तापमान में इजाफा हाेगा। शीतलहर और कड़ाकेदार सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन 17 जनवरी काे सर्दी का पलटवार हाेगा। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण एक बार फिर शीतलहर और कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना हाेगा।
"एक-दाे दिन और कड़ाके की सर्दी रहेगी, लेकिन बीच में 8-10 दिन के लिए राहत रहेगी। 15 या 16 के बीच तापमान कम हाेने के आसार हैं। एक विक्षाेभ आने के आसार हैं। फिलहाल शीतलहर का दाैर जारी है। इसलिए तापमान कम हाे रहा है।"
-राधेश्याम शर्मा, निदेशक, माैसम विभाग, जयपुर

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
16 August 2021 09:38 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com