07 March 2022 02:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार नागौर जिले के मेड़ता थाना क्षेत्र के लाडवा गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक रात दो बजे घर से बाहर निकला था। सोमवार सुबह गांव में स्थित गौशाला के पास उसका शव पड़ा मिला। आशंका है कि अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक भी जाहिर किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इधर ग्रामीणों व परिजनों ने मामले का खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव को मौके से उठाने से इंकार कर दिया है। फिलहाल समझाइश चल रही है।
राजेश पुत्र बक्साराम जाट (27) निवासी लाडवा का शव सोमवार सुबह लाडवा स्थित गौशाला के सामने पड़ा था। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। बताया जा रहा है कि राजेश अपने घर से रात दो बजे निकला था। मेड़ता SHO राजवीर सिंह ने बताया कि राजेश की हत्या कर शव यहां पटका गया है। उसके शरीर पर संगीन चोटों के निशान है। जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
10 August 2023 08:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com