19 October 2022 05:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दीपावली के अवसर पर नगर निगम द्वारा 21 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में रंगोली व मांडना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज की छात्राएं तथा एनजीओ या स्वयं सेवी संस्थाओं की टीमें भागीदारी निभा सकेंगी। स्वतंत्र प्रतिभागी भी भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को चौक और गुलाल के पैकेट्स निगम द्वारा दिए जाएंगे। रंग मिलाने की प्लेट, अखबार, चलनी या रफ कपड़ा प्रतिभागी को स्वयं लाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 20 अक्टूबर प्रातः 9 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता एकल वर्ग और समूह वर्ग दोनों में आयोजित की जाएगी। समूह वर्ग में प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 4 से 10 हो सकती है। दोनो वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा 3 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।इवेंट कॉर्डिनेटर ज्योति स्वामी ने बताया कि एकल वर्ग में 3 गुना 3 फीट का स्थान तथा सामूहिक वर्ग के लिए 5 गुना 5 फीट का स्थान रंगोली के लिए दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को नगर निगम और प्रशासन द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दोनो वर्गों में रंगोली अथवा मांडना बनाने की समय सीमा 2 घंटे रहेगी। रंगोली की थीम दीवाली अथवा सकारात्मकता रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ज्योति स्वामी (मो.9252965683) तथा पारस सुराना (मो.8005904887) से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com