22 April 2024 05:27 PM

अहमदाबाद
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के एक प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत कर रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा कांग्रेस प्रत्याशी के पर्चे के खारिज होने के बाद प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़े निर्दलीय व अन्य प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए जाने के बाद हुआ है।
भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 में पहली जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो वही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विजेता प्रत्याशी मुकेश दलाल को शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। यह खबर गुजरात से आ रही है जहां बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की है।
टीवी न्यूज चैनलों की जानकारी के मुताबिक सूरत में पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पीछे खींच ली। इसके बाद बीजेपी के कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव आयोग की तरफ इसका ऐलान किया जाएगा।
सूरत में एक दिन पहले कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने पर समीकरण बदल गए थे। बीएसपी के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती से सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया। मुकेश दलाल को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल को करीबी और विश्वस्त माना जाता है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com