15 May 2022 04:15 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में अवैध रूप से हुए अतिक्रमणों को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम रविवार सुबह फड़बाजार पहुंची तो वहां जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। निगम यहां दुकानों के आगे बनी चौकियां और छज्जों को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। यहां तक कि महिलाएं भी निगम कर्मचारियों से विवाद करने पहुंच गई। बाद में ये महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन महिलाओं काे हटाया।
पिछले करीब एक महीने से नगर निगम शहर के विभिन्न एरिया में अतिक्रमण तोड़ रहा है। जहां हर कहीं प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह इस दल ने फड़ बाजार में जेसीबी के साथ काम शुरू किया ही था कि बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। स्थानीय निवासी कब्जा हटाने की खिलाफत के लिए पहले से तैयार थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां सड़क पर बैठ गई। धीरे धीरे ये संख्या बढ़ती गई। अब कांग्रेस नेता हारुन राठौड़, शबीर अहमद सहित कई नेता वहां पहुंच गए। जिन्होंने इस मामले में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर से मिलने का निर्णय किया है। तब तक कार्रवाई को रोकने की अपील की गई है।
दरअसल, फड़बाजार एरिया में दुकानदारों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में कब्जे किए हुए हैं। इन कब्जों को तोड़ने के लिए तीन-चार बार चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बाद भी कोई हटने के लिए तैयार नहीं है। रास्ता सुगम करने के लिए इन कब्जों को तोड़ना आवश्यक बताया गया है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
16 April 2022 12:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com