24 January 2022 01:59 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में चोर इन दिनों लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं। पिछले दिनों श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में लग्जरी कार में बकरी चोरी करने वाले गिरोह के बाद अब नोखा में ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले भी ऐसी ही कार में पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर पुलिस का शक है कि कार में सवार युवकों ने ही कुछ ट्रकों से बैटरियां निकाली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रविवार की देर रात नोखा में मुख्य मार्ग पर बने एक परिसर से चोरी हुई है। भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले गोपीकिशन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि परिसर में एक कमरा बना हुआ है। उसमें से बैटरियां निकाली गई। बाद में उसी परिसर में खड़े ट्रकों में से भी बैटरियां निकाली गई। इसके साथ ही डीवीआर, एलसीडी भी चोरी कर ले गए। गोपीकिशन ने बताया कि एक XUV500 में सवार होकर आए चोरों ने ये करतूत की है। उसने परिसर के बाहर ही लगे सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, जिसमें एक लग्जरी गाड़ी की हरकत नजर आ रही है। नोखा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com