06 August 2022 03:42 PM

जोग संजोग टाइम्स,
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे संसद में वोटिंग जारी है। अब तक 400 से ज्यादा सांसद अपने वोट डाल चुके हैं। यानी वोटिंग के करीब तीन घंटों में ही आधे से ज्यादा मेंबर वोट कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही वोट डाल दिया था।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दूसरे सांसदों ने भी मतदान किया। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। इसके बाद देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे। दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के कुल 780 सांसदों को वोटिंग में हिस्सा लेना है। NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। धनखड़ के सामने विपक्ष ने पूर्व में राजस्थान गवर्नर रही मारग्रेट अल्वा को प्रत्याशी बनाया है। पिछले कुछ दिनों में बने माहौल के बाद इस चुनाव में NDA प्रत्याशी धनखड़ को उम्मीद से ज्यादा वोट मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
04 July 2023 07:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com