03 March 2023 12:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
सदर थाना क्षेत्र के राणासर गांव में एक महिला ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर फंदे से लटककर की आत्महत्या पीहर पक्ष के लोगों ने महिला पुलिस थाना में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और सास के द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पिता झुंझुनूं के मंडावा तेतरा निवासी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी बेटी नयन कंवर की शादी 2019 में चूरू जिले के राणासर बहकान गांव निवासी अजय सिंह राठौड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद पति अजय सिंह, सास पपीता और देवर छैलू सिंह नयन कंवर को कम दहेज लाने के लिए परेशान और मारपीट करने लगे। बेटी के ससुराल वालों से काफी समझाइश भी की, लेकिन वह नहीं माने और लगातार दहेज लाने की मांग करते रहे। एक मार्च को नयन कंवर ने अपनी बहन कोमल को फोन कर कहा कि उसका पति अजय सिंह, सास पपीता और देवर कम दहेज की मांग को लेकर काफी परेशान कर रहे हैं। वहीं कुछ देर बाद सास पपीता कंवर का फोन आया। जिसने बताया कि नयन कंवर ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। मृतका के पिता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर के तानों से परेशान होकर बेटी नयन कंवर ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
06 August 2022 06:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com