20 March 2022 12:22 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
पति और बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप:खेत से घर लौट रही थी, पति-बच्चों को बंधक बनाकर की हैवानियत; आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
धौलपुर में दबंगों ने पति और बच्चों के सामने ही एक 26 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने हथियार के दम पर पति और बच्चों को बंधक बनाकर हैवानियत की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अभी भी पकड़ में नहीं आए है। घटना कंचनपुर थाना इलाके की है।
CO विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह 15 मार्च को शाम करीब 6 बजे सरसों की फसल काटकर अपने पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। गांव के कुछ दबंग लोगों ने हथियारों की नोंक पर महिला के पति के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के साथ पति और बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया।
CO ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। मामले में महिला ने लालू ठाकुर और धनसिंह ठाकुर पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश अभी तक पकड़ में नहीं आए है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com