08 March 2023 12:44 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर में फायरिंग की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। होली के दिन कुचीलपुरा इलाके में हुई फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। अब इस मामले में सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद से पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।कुचीलपुरा में रहने वाले 25 वर्षीय सवाई सिंह पुत्र केशु सिंह ने इस आशय का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मोहम्मद ताहिर, नियाज तैली, अख्तर उर्फ बाबूड़ी ने उस पर हमला किया है। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली सवाई सिंह के पास से होते हुए गुजर गई। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सवाई सिंह वहां से निकला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का प्रयास करने की धारा 307 जोड़ते हुए मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अन्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बीकानेर में औसतन हर महीने दो से तीन फायरिंग की घटनाएं हो रही है। ये तब है जब अवैध हथियारों की धरपकड़ भी रोज हो रही है। पुलिस ने लगभग सभी थाना एरिया में अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वाले व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
19 February 2023 02:48 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com