23 July 2021 12:22 PM

श्रीगंगानगर । बींझबायला-कैंचिया मार्ग पर सडक़ हादसे में लग्जरी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रदीपसिंह व मांगीलाल लूणा निवासी 48 एलएनपी और मनप्रीतसिंह निवासी 47 एफ निवासी के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लग्जरी कार में सवार तीनों लोग कैंचिया की ओर से आ रहे थे। कैंचिया व बींंझबायला के बीच हरखेवाला बस स्टैंड के पास एक होटल के सामने ट्रोला खड़ा था। गाड़ी ट्रोले के पीछे भिड़ी और नीचे घुस गई। हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को लेकर फरार हो गया। लेकिन घमूड़वाली पुलिस ने पीछा कर ट्रोला जब्त कर लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को घमूडवाली पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार 48 एलएनपी में दिन में एक शादी समारोह था जिसमें मृतक मनप्रीत सिंह निवासी 47 एफ यहां शादी समारोह में आया हुआ था।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com